तोरपा के नये थाना प्रभारी मनीष कुमार ने दिया योगदान
रांची, मई 18 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से एसपी ऋषभ गर्ग ने कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। सौरभ कुमार को तपकरा, राजू कुमार को कर्रा और मनीष कुमार को तोरपा का थाना प्रभारी बनाया है। तबादले के बाद तोरपा थाना में मनीष कुमार ने सोमवार को नये थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया। इसके पूर्व वे कर्रा थाना में प्रभारी थे। तोरपा के निवर्तमान थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव को लाइन में बुला लिया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नये थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता है। जनता और पुलिस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाया जायेगा ताकि कोइ भी व्यक्ति थाना में अपनी समस्या लेकर बेहिचक मिल सके। इधर, तपकरा थाना प्रभारी के रूप में एसआई सौरभ कुमार एवं कर्रा थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.