रांची, अप्रैल 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार सिंह 2300 किलोमीटर अकेले पैदल चलकर देश के कई प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कर शनिवार को वापस अपने घर लौट आया। उसकी इस अनोखी यात्रा की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। लौटने पर परिवार और मुहल्लेवासियों ने फूल-माला पहनाकर उसका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान सूरज ने काशी विश्वनाथ, अयोध्या में रामलला, मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी, खाटूश्याम बाबा और बागेश्वर धाम समेत कई प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन किए। उसने कहा कि इन पवित्र स्थलों में पहुंचकर उसे आत्मिक शांति और विशेष आनंद की अनुभूति हुई।पेशे से पेंटिंग का काम करने वाला सूरज कुमार सिंह 19 फरवरी को तोरपा से तीर्थयात्रा के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन उसने बताया कि उसके मन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.