धनबाद, जून 21 -- धनबाद। पुलिस लाइन के समीप शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पुलिस लाइन की ओर से बाइक से आ रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे एक आयोजन के लिए लगाए गए तोरणद्वार से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे ऑटो से एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। देर रात तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...