रामगढ़, मई 10 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना लोकल सेल संचालन समिति व रैयत विस्थापित मुंशी की आवश्यक बैठक रविवार को तोपा रेस्ट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता सेल समिति अध्यक्ष राजेश्वर गंझु व संचालन सेल उपाध्यक्ष रामभजनलाल महतो ने किया। इस दौरान तोपा लोकल सेल को व्यवस्थित व सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैठक में मौजूद मुंशी, विस्थापित ग्रामीणों व अन्य गणमान्य ग्रामीणों से मंतव्य लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकल सेल को सुचारू रूप से चलाने को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधन को पूर्व में किए गए समझौतानुसार सुविधाएं देने व विस्थापित ग्रामीणों रैयतों के प्रति सहानुभूति रखने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- हजारीबाग एरिया में प्रबंधन की तानाशाही नहीं चलेगी : संयुक्त मोर्चा इधर तोपा परियोजना के लीज होल्ड क्षेत्र स...