रामगढ़, मई 23 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना के शिव मंदिर के समीप स्क्रैप लोहा चुराकर ले जाते समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में तोपा परियोजना के स्टोर में जमा किया गया है। घटना शनिवार को दिन के करीब 12 बजे की है। यहां शिव मंदिर के समीप लगे मोबाइल टॉवर के गिर जाने से लोहा चोरों की चांदी कट रही थी। लोहा चोर लगातार मोबाइल टॉवर के लोहे को विभिन्न वाहनों के जरिए खरीददार तक पहुंचाने में जुटे थे। इसी क्रम में शनिवार को तोपा परियोजना के शिव मंदिर के पास लोहा चोर स्क्रैप लोहा एकत्रित कर टेंपो पर लादकर ले जाने की फिराक में लगे थे। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करनेवाला चार शातिर चोर बड़ा गम्हरिया से गिरफ्तार, चोरी के लोहे बरामद इसकी भनक सीसीएल तोपा परियोजना के सुरक्षा विभाग को लगी। तत्काल सूचना मिले स्थान की घेरा...