रामगढ़, जुलाई 20 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना रेस्ट हाउस प्रांगण में रविवार को रैयत विस्थापित प्रभावित मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता किशोर करमाली व संचालन इस्लाम अंसारी ने किया। इस दौरान मोर्चा के संगठन की मजबूती के साथ ही मजदूरों के हक हुकूक को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए संगठन का विस्तार करने व मजदूरों के हक के लिए आवाज बुलंद करने को लेकर सहमति बनी। इसको लेकर बुधवार को पुनः बैठक करने व ठोस निर्णय लेने की बात कही गई। बैठक में पूर्व मुखिया अरशद अंसारी, पुरन गंझू, यासिन अंसारी, मो मुमताज, हैदर अंसारी, उमेश कुमार दास, शहाबुद्दीन रिजवी, रामनाथ महतो, बिनोद गंझू, मो सिकंदर, अब्दुल अंसारी, सुनील कुमार रंजन, जितेंद्र गंझू, निर्मल करमाली, जफरुल अंसारी, महेंद्र रविदास, विकास कुमार रवि, एतो बास्के, शमशेर अंसारी समेत...