रामगढ़, अप्रैल 3 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की तोपा परियोजना ने विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में उल्लेखनीय 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। कोयला उत्पादन, विभागीय ओवरबर्डन खनन व डिस्पैच के क्षेत्र में परियोजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया। तोपा परियोजना को सीसीएल मुख्यालय से 8 लाख मीट्रिक टन कोयला, 8 लाख क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन खनन 8 लाख मीट्रिक टन कोल डिस्पैच का लक्ष्य दिया गया था। इसमें परियोजना के कर्मियों ने अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में 10लाख 125 मीट्रिक टन कोयला, 9 लाख 14 हजार 894 क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन खनन करने के साथ ही 8 लाख 55 हजार 224 मीट्रिक टन कोल डिस्पैच कर कुजू क्षेत्र में अपनी झंडाबरदारी बुलंद किया है। इसको लेकर बुधवार को तोपा परियोजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.