तोपा परियोजना के पास जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद
रामगढ़, अगस्त 9 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना से सटे वन क्षेत्र अंतर्गत केरीबंदा-मंगरदाहा जंगल में शनिवार को सीआईएसएफ की टीम ने अवैध कोयला खनन व चोरी को लेकर अभियान चलाया। सीआईएसएफ डीआईजी सुमंत सिंह के दिशा निर्देश में डिप्टी कमांडेंट अजय पांडेय के अगुवाई में अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। इस संबंध में एमएमडीआर एक्ट के तहत संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए कोयले को जेसीबी की मदद से वोल्वो डंपर में लादकर स्थानीय सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया है। अनुमान के अनुसार करीब सात सौ मीट्रिक टन से अधिक कोयला आसपास में यहां सुनसान कई स्थानों पर जमा किया गया मिला। इसकी अनुमानित कीमत कई लाख रुपए बताए जा रहे हैं। वहीं यहां के अवैध कोयला खनन स्थलों के पास से कई पाईप भी मिले हैं। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.