मेरठ, मार्च 29 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील तोपचीवाड़ा में शुक्रवार देर रात 1 बजे एएसपी अंतरिक्ष जैन कोतवाली पुलिस टीम के साथ एक दुकान में चल रहे हुक्का बार में छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो भाइयों को पकड़ लिया। मौके से 30 हुक्के, चिलम, पाइप, अमेरिकन व जाफरान फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान बरामद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि काफी दिनों से तोपचीवाड़ा में जाहिद के बेटे जैद और उजैफ हुक्का बार चला रहे थे। देर रात में अपनी टीम के साथ हुक्का बार पर छापा मारा तो अंदर चारों ओर धुआं फैला हुआ और टेबल पर हुक्के रखे थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से जैद व उजैफ को पकड़ लिया। इसके बाद दुकान के अंदर से 30 हुक्का बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि इस दुकान से शहर में करीब 20-25 हुक्...