धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। जिला परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत निर्माण कार्य के लिए अल्पकालीन ई-निविदा जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पंचायत भवन निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 99 लाख 89 हजार रुपए है। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च तय है। निविदा खोलने की तिथि 30 मार्च है। कार्य पूर्ण करने की समयावधि 12 माह तय की गई है। जिला परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सभी ठेकेदारों को ई-निविदा पोर्टल⁠' के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...