तोपचांची में 13 अप्रैल तक शुरू हो सकता है डायलिसिस सेंटर, निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी होगी ब्लैकलिस्ट
धनबाद, मई 3 -- तोपचांची, प्रतिनिधि। रविवार को तोपचांची प्रखंड के सुभाष चौक स्थित नव-निर्मित डायलिसिस सेंटर का धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मशीनों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था तथा मरीजों के बैठने की सुविधा की जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेंटर के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही प्रशिक्षित तकनीशियन एवं विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सुविधाओं की जांच उपायुक्त ने सेंटर के आसपास लगे अवैध ठेला-खोमचा और दुकानों को हटाने का आदेश देते हुए कहा कि अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.