धनबाद, अप्रैल 21 -- जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग तोपचांची में डायलिसिस यूनिट स्थापित कर रहा है। तोपचांची के पुराने सीएचसी के पास कोविड के समय बने नए भवन में मरीजों की डायलिसिस की व्यवस्था की जा रही है। इससे किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तीन मशीनों के साथ इस यूनिट की शुरुआत की जा रही है। मशीनों का इंस्टॉलेशन शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की योजना है कि इस महीने के अंत तक मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह यूनिट बेहद मददगार साबित होगी क्योंकि यहां डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कर...