धनबाद, फरवरी 21 -- लघु सिंचाई प्रमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत तीन योजनाओं के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से तोपचांची के प्रोजनीबाग नर्सरी परिसर में स्थित तीन तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसका 35.57 लाख का फंड डीएमएफटी से इस्तेमाल किया जाएगा। निविदा 7 से 13 मार्च की अपराह्न 5 बजे तक ऑनलाइन प्राप्त की जाएगी। तकनीकी बिड 16 मार्च को अपराह्न 2 बजे कार्यपालक अभियंता कार्यालय में खोली जाएगी। इसके तहत तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रोजनीबाग नर्सरी परिसर में बागान तालाब, नीचे तालाब एवं ऊपर तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.