तोता हमारे पास है! 50 हजार के लिए 700 लोगों ने किया फोन, तलाश में खर्च हुए वकील के एक लाख रुपये
हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 19 -- UP News: यूपी के आगरा में आयकर अधिवक्ता के घर से लापता हुआ पालतू तोता 'माऊ' अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद अब तक करीब 700 लोग तोता मालिक से संपर्क कर चुके हैं। कई लोगों ने दावा किया कि माऊ उनके पास है, लेकिन अभी तक कोई भी दावा सही साबित नहीं हुआ। दो लोग तो अपने साथ तोता लेकर अधिवक्ता के घर भी पहुंचे, लेकिन पहचान होने पर पता चला कि वह माऊ नहीं है। वहीं, वकील के अभी तक एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद शहर में माऊ की तलाश अभियान का रूप ले चुकी है। बोदला चौराहे समेत शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। शनिवार सुबह से ही तोता मालिक सुनील कुमार सिंह के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे हैं। हर कॉल करने वाला दावा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.