कन्नौज, अप्रैल 6 -- सकरावा क्षेत्र के गांव चपुन्ना में पानी की टंकी पर चोरी और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त अर्चित द्विवेदी पुत्र अनिल द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वीएसए प्राइवेट कंपनी की ओर से पानी की टंकी पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 6 मार्च की सुबह करीब 8 बजे जब वह टंकी पर पहुंचे, तो देखा कि 32 शील्ड प्लेटों की केबलों को पूरी तरह काटकर अलग कर दिया गया है। इसके साथ ही इंजन की केबिल भी काट दी गई थी। किसी व्यक्ति द्वारा 6 मार्च की रात इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे टंकी को काफी नुकसान पहुंचा है। पीडि़त ने मामले की सूचना थाना सकरावा पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.