मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी थाना क्षेत्र के विशुनपुर जगदीश गांव में तोड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। दो दिन पहले हुई इस घटना में गांव की नीतू देवी ने ईमेल के जरिये मुशहरी थाने में शिकायत की, जिसमें उसने 16 नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, घर में लूटपाट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में घायल प्रमोद राम सहित अन्य लोगों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट से की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.