पाकुड़, अप्रैल 5 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। तोड़ाई स्थित लिटिल फ्लावर चर्च प्रांगण में रविवार को ईस्टर संडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह से ही चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए परिधानों में सज-धज कर प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी मनाई। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रार्थना सभा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रार्थना सभा के दौरान फादर एमानवेल मुर्मू, फादर वर्की चेना, फादर चार्ल्स हांसदा तथा फादर निकोलस मुर्मू ने सामूहिक रूप से विशेष प्रार्थना करवाई। उन्होंने बाइबिल पाठ के माध्यम से प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का महत्व समझाया और कहा कि ईस्टर हमें जीवन में नई शुरुआत, आशा और विश्वास का संदेश देता है। अपने संदेश में उन्होंने लोगों से प्रेम, शांति और भाईचारे के मार्ग पर चलने की ...