बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो। बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान शुक्रवार को शहर के सेक्टर 9 में बने बीएसएल की जमीन पर बने दुकान पर सुरक्षा पदाधिकारियों ने कार्रवाई की। सुरक्षा कर्मियों ने पहले उक्त स्थल पर बने दुकान के लाइसेंस की मांग की। लाइसेंस नहीं दिखाए जाने पर दुकान पर नोटिस चिपका दी साथ ही इसे 15 दिनों के अंदर तोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया। स्थिति को भांपते हुए उक्त दुकान के मालिक के साथ सुरक्षा में लगे जवानों के साथ नोंक झोंक भी हुई। यही नहीं गुरूवार को बीएसएल के सेक्टर चार में भी इस प्रकार की घटना घट चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.