वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। आदि शंकराचार्य के परम प्रिय शिष्य और ज्योतिर्मठ के प्रथम आचार्य स्वामी तोटकाचार्य का पट्टाभिषेक दिवस शनिवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में मनाया गया। मठ परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। 'तोटकाष्टकम्' का सामूहिक पाठ मठ के ब्रह्मचारियों एवं बटुकों ने किया। मठ में भण्डारा भी हुआ। इस अवसर पर दंडी स्वामी दुर्गानंद सरस्वती, साध्वी पूर्णांबा, साध्वी शारदांबा, ब्रह्माचारी परमात्मानंद, कृष्णकुमार द्विवेदी, हजारी कीर्ति नारायण, जगदीश बाबा, संजय पांडेय एवं विनीत आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.