मेरठ, मार्च 12 -- मवाना कस्बे के तैलीवाला कुआं मोहल्ले में गुरुवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिजली विभाग की टीम मवाना कस्बे के तैलीवाला कुआं क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम ने मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की, मोहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल अधिक आने की आशंका है। इसी को लेकर लोगों ने टीम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगे। काफी देर तक चले हंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.