चतरा, मार्च 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखण्ड के पगार गांव में रविवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के प्रखण्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला अध्यक्ष जीवलाल साहू, बालूमाथ सीओ बालेश्वर साहू, प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, लखन प्रसाद साहू, टंडवा जिप सदस्य रिंकू देवी और कटकमसांडी के पूर्व जिप सदस्य प्रियंका देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भामा शाह, महात्मा गांधी, शंकर साव, तिलेश्वर साव, राजेन्द्र प्रसाद साहू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अथितियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही प्रखण्ड कमिटी, पंचायत कमिटी, युवा कमिटी व महिला कमिटी के सदस्यों को भी अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...