मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष रणविजय साहू (मोरवा विधायक) व प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती का मोतिहारी जाने के क्रम में मोतीपुर में स्वागत हुआ। मंगलवार को एनएच 27 पर सभा की प्रखंड इकाई ने दोनों को अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मोरवा विधायक ने लोगों को जोड़ने और एकजुट करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। तेली/साहू समाज के अधिकारों के लिए पूरे सूबे के प्रखंडों व पंचायतों में समाज को संगठित और मजबूत करना उनका मकसद है। मौके शिवनंदन साह,शंभू साह, जितेंद्र कुमार, बबन कुमार, राकेश कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष का मोतीपुर में स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.