रांची, फरवरी 2 -- रातू, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को दिसपुर (असम) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयद्रथ क्षीरसागर ने की। कार्यक्रम में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो के साथ विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की साल भर की सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पिछड़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता की कमी को दूर करने पर चर्चा की। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी सामाजिक दिशा तय करने को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक के अंतिम चरण में तैलिक साहू महासभा की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.