रांची, मार्च 25 -- रातू,प्रतिनिधि। तेली समाज के अगुवा स्वर्गीय दयानंद कश्यप के निधन पर झारखंड तैलिक समाज ने बुधवार को श्रद्धांजलि दी। झारखंड तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष महेश साहू के नेतृत्व में तेली समाज ने कहा कि डॉ दयानंद कश्यप का जाना एक युग के अंत के समान है। उन्होंने संयुक्त बिहार-झारखंड में तेली साहू समाज को राजनीतिक जागरुकता, एकता और सशक्त दिशा प्रदान किया था। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल रहा है। तैलिक समाज ने अरगोड़ा तेली मुक्तिधाम में उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर भावभीनी विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.