तैराक सत्या की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी डॉ. कीर्तिका
प्रयागराज, अप्रैल 16 -- 21 मिनट में 900 मीटर तैरकर यमुना पार करने वाली चार साल की बालिका सत्या भारती की असाधारण उपलब्धि पर वात्सल्य ग्रुप की निदेशक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने उसे सम्मानित किया। साथ ही डॉ. अग्रवाल ने घोषणा की कि वह इस प्रतिभाशाली बच्ची की 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्रतिष्ठित संस्थान सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में निःशुल्क करवाने की जिम्मेदारी लेंगी। सत्या के माता-पिता देवेंद्र एवं शिवानी ने बताया कि उनकी बेटी ने बहुत छोटी उम्र से ही अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- छोटे कदम, बड़ी उड़ान: प्रकाम्या बने प्रेरणा की मिसाल यह भी पढ़ें- जेवीएम श्यामली की आद्या को 96% अंक, एआई में पूरे 100 नंबर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.