मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर के तैराक सह जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद को इंग्लिश चैनल को (डावर इंग्लैंड से फ्रांस लगभग 36 किमी) पार करने की चुनौती मिली है। यह इंग्लिश चैनल स्विमिंग अभियान एक सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आवंटित स्लॉट में आयोजित होगा। सत्यनारायण ने पिछले वर्ष मुर्शिदाबाद स्थित भगीरथी नदी में आयोजित 81 किमी की विश्वस्तर की अत्यंत चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पूर्ण किया था। वहीं, सत्यनारायण प्रसाद ने इसमें शामिल होने के लिए बिहार तैराकी संघ व जिला संघ के माध्यम से ​बिहार सरकार और बिहार खेल प्राधिकरण से सहयोग मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...