फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग नई पहल करने जा रहा है। निजी विद्यालयों की तर्ज पर अब समयपुर स्थित पीएमश्री सरकारी स्कूल में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। यहां तैराकी का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के बनने से विद्यार्थियों को तैराकी का बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा और वे इस खेल में अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार समयपुर स्थित पीएम स्कूल में बनने वाला स्वीमिंग पूल जिले का पहला ऐसा पूल होगा, जहां तैराकी के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा। उत्कृष्टता केंद्र होने के कारण यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए तकनीकी उपकरणों की सहायता ली जाएगी। इसके माध्यम से तैराक अपनी कमियों को समझ सकेंगे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.