तैराकी में सीएमएस की शिवी तिवारी ने जीते चार स्वर्ण
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा आठ की छात्रा शिवी तिवारी ने जिला स्तरीय शार्टकोर्स सीनियर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। शिवी तिवारी ने 200 मी. बटरफ्लाई स्ट्रोक, 800 मी , 1500 मी फ्री-स्टाइल एवं 400 मी. इंडीविजुअल मिडले स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। साथ ही 200 मी. बैक स्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा किया। इस उपलब्धि के साथ ही शिवी तिवारी ने राज्य स्तरीय प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.