तैराकी में फुआद मोहम्मद ने लहराया परचम
पीलीभीत, सितम्बर 1 -- पीलीभीत। सेंट एलॉयसियस कालेज के कक्षा आठ के छात्र फुआद मोहम्मद खान ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है। उसका चयन सीबीएसई नेशनल के लिए हुआ है। 24 से 27 अगस्त तक श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल फिरोजाबाद में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में फुआद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किए। उसने 50 मीटर बटरफ्लाई और सौ मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक, दो सौ मीटर बटर फ्लाई में रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य फादर शाजी क्रिस्टोफर, कक्षाध्यापक डॉ.दीपिका शर्मा, अजय कुमार ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- तैराकी प्रतियोगिता में अंकित कुमार ने जीता रजत पदक यह भी पढ़ें- Ara News: सीबीएसई ईस्ट जोन : माउंट लिट्रा के छात्रों ने जीते 18 पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.