तैराकी में दीपशिखा ने जीता चार स्वर्ण पदक, खुशी का माहौल
देवरिया, सितम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय तैराकी प्रतियोगिता में दीपशिखा ने चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।प्रतियोगिता 30 अगस्त से एक सितंबर तक वाराणसी में आयोजित हुई थी। इसमें शहर की रहने वाली दीपशिखा ने प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक व 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरे दिन उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी स्वर्ण पदक जीता। अंतिम दिन आयोजित 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी दीपशिखा चैंपियन बनी। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के निदेशक रवीन कपूर, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, तैराकी संघ के जिलाध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह , जिला सचिव देवानंद भारती, कोषाध्यक्ष संजीव दूबे, अरविंद गुप्ता व उपाध्यक्ष विवेकानंद शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.