देहरादून, अगस्त 4 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक स्कूल के नाम किए। स्कूल के तैराक शौर्य चौधरी ने प्रतियोगिता में एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता है।वहीं रितेश अग्रवाल ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच रजत पदक जीते हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शौर्य चौधरी और रितेश सिंह अग्रवाल का चयन सितंबर में भोपाल में होने वाली नेशनल स्विमिंग चौंपियनशिप के लिए हुआ है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने दोनों तैराकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्विंमिंग चैंपियनशिप आईआईएमटी मेरठ में 29 जुलाई से एक अगस्त 2026 तक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- कृष्णा सैनी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत इस प्रतियोगिता मे...