मिर्जापुर, जुलाई 23 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर प्रदेश तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन जनपद के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और चार कांस्य समेत कुल पांच पदक अपने नाम किये। टीम मैनेजर लक्ष्मी शंकर और कोच बलवंत निषाद ने बताया कि गुरुवार को ग्रुप-तृतीय की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में हरिओम ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। कांस्य पदक विजेताओं में ग्रुप-द्वितीय 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में शिवकांत निषाद, ग्रुप-तृतीय 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनुज निषाद, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नितेश निषाद और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी नितेश निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष कैलाश नाथ एवं महामंत्री राम बिलास ने सभी पदक...