तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय टीम का चयन
बरेली, जून 29 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरण ताल में मंडल स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी चयन ट्रायल संपन्न हुए, जिसमें बरेली और पीलीभीत के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में केशव शर्मा, कार्तिकेय मिश्रा, अभिजीत गंगवार, शौर्य वत्स, वंश सिंह, अरिजीत शाह, आदित्य सक्सेना व प्रिंस कश्यप का चयन हुआ। बालिका वर्ग में रोजल खान, श्रेया वैभवी सिंह का चयन किया गया। जिला तैराकी संघ अध्यक्ष ने बतााया कि सभी चयनित खिलाड़ी 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ के केडी बाबू सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीडाधिकारी शीला भट्टाचार्य एवं तैराकी संघ अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- मंडलीय तैराकी ट्रायल में अल्मा मातेर डे बोर्डिंग के पांच तैराकों का हुआ च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.