तैराकी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर की बालक और बालिकाओं की टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हुई। टीम डीपीएस दानापुर में रविवार को आयोजित होने वाली तक्षशिला राज्य स्तरीय एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी। जिला तैराकी संघ के सचिव कुंदन राज ने बताया कि बालिका वर्ग में प्रीति, अभीश्री, वैष्णवी राज, वर्षा राज, कनक प्रिया तथा बालक वर्ग में आर्यन आर्या, शुभम कुमार, संस्कार रंजन, शिवम कुमार, अक्षत, आयुष, रियान, अब्दुल्ला, प्रियांशु शामिल हैं। कोच कमलदेव सहनी तथा मैनेजर पूनम कुमारी को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.