तैराकी के विजेता खिलाड़ी सम्मानित
नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका स्विमिंग प्रतियोगिता का बिसरख की ओलम्पिया अकादमी में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों व प्रशिक्षण केंद्रों से आए सब जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया। कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से अनुशासन, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.