तैरकर मंदाकिनी नदी पार कर रहे सर्वेयर की डूबने से मौत
चित्रकूट, जुलाई 20 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित पुलघाट के पास सोमवार की शाम तैरकर मंदाकिनी नदी पार कर रहे सर्वेयर की डूबने से मौत हो गई। मृतक आगरा जिले का रहने वाला है। वह पुलघाट के पास मंदाकिनी में निर्माणाधीन पुल में सर्वेयर के तौर पर काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलघाट के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में नए पुल का निर्माण चल रहा है। इसी में सर्वेयर के तौर पर आगरा निवासी 26 वर्षीय गोपाल सिंह काम कर रहा था। सोमवार की शाम को बारिश भी हो रही थी। काम बंद होने के बाद नदी के दूसरी तरफ आने के लिए अन्य लोग पुराने पुल से होकर जाने को तैयार हुए। लेकिन गोपाल सिंह नदी तैरकर दूसरी तरफ जाने लगा। जिस पर उसके साथियों ने रोका, लेकिन उसने नदी पार कर जाने की बात कही। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.