तैयार हो गईं दो एम्बुलेंस, तीसरी की मरम्मत जारी
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेहरू अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान तक मरीजों को शिफ्ट करने के लिए चार एम्बुलेंस का बेड़ा तैयार किया जा रहा है। ये एम्बुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी थीं। नवागत प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने प्रकरण को संजीदगी से लिया। उनकी पहल के बाद सभी एम्बुलेंस को मरम्मत के लिए भेजा गया। दो एम्बुलेंस बुधवार को मरम्मत कर मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिल गई। बुधवार से मरीजों की शिफ्टिंग भी शुरू हो गई है। तीसरी एम्बुलेंस मरम्मत के लिए मैकेनिक के भेजी गई है। इसके अलावा एक एम्बुलेंस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के पार्किंग में खड़ी है। उसे कुछ दिनों बाद मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। एम्बुलेंस संचालन के नोडल इंचार्ज डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि अगले 4 से 5 दिन में सभी एम्बुलेंस मरीजों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.