तैयार रहिए! हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 11 जुलाई तक के मौसम का अपडेट
शिमला, जुलाई 5 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भी बादल बरसे। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक राज्य में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 6 से 9 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी और बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चंबा जिले में रविवार सुबह चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेहरा के पास एक निजी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर बारिश कांगड़ा जिले के घमरूर में दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मशाला में 39.2 मिमी, बिलासपुर जिले के नैना देवी में 28.2 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.