तैयार रखें कागज! गाजियाबाद जिले में सभी बेसिक शिक्षकों का होगा वेरिफिकेशन, क्या है वजह
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- गुलशन भारती, गाजियाबाद गाजियाबाद में जिला बेसिक शिक्षा विभाग सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का सत्यापन करने की तैयारी कर रहा है। जल्द सभी शिक्षकों की सूची, नियुक्ति तिथि और मेरिट के आधार पर फाइल तैयार की जाएगी, जिसके बाद इन सभी की जांच एसटीएफ करेगी। जिले में करीब 2200 शिक्षक कार्यरत हैं। शासन के निर्देशानुसार इन सभी को अपने दस्तावेज चार नवंबर तक जमा कराने होंगे। प्रदेश में शिक्षकों द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी के खुलासे के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय इस जांच में जिले में स्थित सभी बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को भी इस दायरे में शामिल किया गया है। जिले में 446 परिषदीय स्कूल हैं, जिनमें लगभग 2200 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। इन सभी की नियुक्ति और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.