बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी सुलह के आधार पर त्वरित, सुलभ व सस्ता न्याय पाने का सुनहरा अवसर फोटो 18मनोज01 - शेखपुरा व्यवहार न्यायालय परिसर से मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी व अन्य न्यायिक पदाधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता।

जागरूकता रथ का शुभारंभ आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान का आगाज हुआ। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) संतोष कुमार तिवारी ने जागरूकता रथ को हरी झ...