दुमका, अप्रैल 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला के 19 परीक्षा केन्द्रों में रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (वि० सं०-1/2026) आयोजित होगी। परीक्षा कदाचारमुक्त व व्यवस्थित रूप से कराए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्व से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों के अगल-बगल अनावश्यक भीड़, मटरगश्ती, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग एवं अनाधिकृत रूप से हथियार आदि लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी प्रकार का वस्तु का उपयोग करने आदि पर प्रतिबंध है। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपरोक्त सभी परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि में धारा 163 भा०ना०सु०सं० के तहत निषेधाज्ञा लागू का रखा है। यह भी पढ़ें- जिला में 13 केन्द्रों पर आज झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.