सासाराम, मार्च 22 -- पेज पांच की लीड समृद्धि यात्रा के तहत योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के बाद करेंगे सभा को संबोधित डेहरी, एक संवाददाता। अपने समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 मार्च की दोपहर डेहरी पहुंचेंगे। जहां वे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के दो स्थलों का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी टीम रविवार को पटना से डेहरी पहुंची। एसपी रौशन कुमार के साथ सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। बताते चलें कि बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन हरियाली के तहत डेहरी, सासाराम और औरंगाबाद शहरों के लिए सोन नद में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोन नद म...