संभल, मार्च 13 -- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर प्रधानाचार्यों ने स्टाफ के साथ बैठक कर गाइड़ लाइन की जानकारी दी। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शहर के शंकर इंटर कॉलेज, एमजीएम डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज समेत 10 केंद्रों पर होगी। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। शंकर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बर्तवाल ने बैठक कर नियमों की स्टाफ को जानकारी दी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 10 बजे से होगी लेकिन प्रवेश आठ बजे से दिया जाएगा। दूसरी पाली तीन बजे से होगी लेकिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.