तैयारी पूरी, आज से स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
शाहजहांपुर, जून 2 -- शाहजहांपुर। जिले में एक के बाद दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव को लेकर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। लखनऊ से चलकर देहरादून को जाने बाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ठहराव आज सुबह 7:34 रुकेगी तथा दो मिनट रुकने के बाद 7:36 को रवाना की जाएगी। पहली बार ट्रेन के ठहराव को लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्लेटफार्म नंबर तीन पर पंडाल को लगाने का कार्य अंतिम चरणों में है। मंच को भी तैयार कर लिया गया है। कौन कहां बैठेगा उसके लिए रेलवे की ओर से सीटिंग प्लान बना दिया गया है। कार्यक्रम में सुरक्षा की ओर से आरपीएफ पुलिस की ओर से कर्मियों की ड्यूटी लगा पॉइंट बना दिए गए हैं। वहीं मुरादाबाद से रेलवे के डीआरएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- आज से शाहजहांपुर में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.