तैयारी पूरी,आज 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी टीजीटी परीक्षा
हाथरस, जून 3 -- पिछले एक महीने से लगातार परीक्षाओं को कराए जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब दो दिन उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा जिले में आयोजित की जाएगी। बुधवार व गुरुवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। परीक्षा को आयोजित कराए जाने के लिए बारह परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। जिसमें कुल 15,109 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़न दस्ते लगातार निगरानी रखेंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.