तैयारी पूरी,आज से होगा टीचर्स क्रिकेट लीग का आगाज
हाथरस, मई 15 -- शिक्षकों के खेल और उत्साह का सबसे बड़ा आयोजन टीचर प्रीमियर लीग सीजन 2 आज से डीआरबी कालेज के मैदान होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट स्वर्गीय रविकांत गुप्ता की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों के बीच खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। यह टूर्नामेंट 21 मई तक चलेगा। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वतंत्र कुमार गुप्ता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर डीआरबी मैनेजर सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनमें सचिन शर्मा, नरेश मीणा, मदन चौधरी, मोहित सेंगर प्रमुख रूप से शामिल हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.