वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निवीर भर्ती के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब अभ्यास के लिए सेना के रणबांकुरे मैदान में 12 घंटे तक तैयारी करने की सुविधा मिलेगी। छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निकट बने इस मैदान में अभ्यर्थी दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। साथ ही, पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय से आवेदन प्रक्रिया एवं तैयारी से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए अभ्यास के लिए मैदान की कमी को देखते हुए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक किसी भी समय मैदान में आकर अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान अधिकांश समय खाली रहता है, जिससे अभ्यर्थियों को बेह...