गंगापार, फरवरी 18 -- यूपी बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा बुधवार को हिन्दी विषय की आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा-प्रश्न पत्र उनकी तैयारी के अनुरूप ही आया। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र छात्राओं के चेहरे में एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी। जब छात्र-छात्राओं से परीक्षा के संबंध में बात साझा की गई तो उनका कहना था कि प्रश्न पत्र हमारी तैयारी के अनुरूप ही आया था। कई छात्रों ने कहा कि पहले जो उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी कि प्रश्न पत्र कैसा होगा, मन में एक अलग ही भाव था, लेकिन जब प्रश्न पत्र हाथ में मिला तो कुछ मन मे हल्का महसूस हुआ। बाल विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज करमा की छात्राओं ने बताया कि पहला पेपर आज हिन्दी विषय का था। जो घर में प्रश्न के उत्तर याद किया था, उसी में से प्रश्न आए थे। मुझे बहुत ही आसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.