भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था को हाईटेक करने और 5.26 लाख छात्रों सहित 16 हजार से अधिक शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी बनाने की कवायद सुस्त पड़ गई है। टैब उपलब्ध होने के बावजूद तैयारी पूरी न होने पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों की क्लास लगाते हुए तीन दिनों के भीतर प्रक्रिया शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभागीय निर्देशों के अनुसार, 22 जनवरी से ही टैब के जरिए फेशियल अटेंडेंस की शुरुआत करनी थी। लेकिन मैपिंग और डेटा एंट्री का काम अधूरा रहने के कारण यह डेडलाइन फेल हो गई। अब फरवरी से इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। भागलपुर के 2014 स्कूलों (प्राथमिक से इंटर ...