मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में खोले गए 18 नए डिग्री कॉलेज अभी तक शिक्षक एवं कर्मियों की नियुक्ति के अभाव में पूरी तरह व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। बिना पर्याप्त तैयारी और संसाधनों के खोले गए इन कॉलेजों ने अब विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि, कई कॉलेजों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने में भी कठिनाई आ रही है। वैसे, विश्वविद्यालय पहले से ही शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में नए कॉलेज खुलने के बाद संकट और गहरा गया है। अधिकांश अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में विभागवार शिक्षकों की संख्या पहले ही निर्धारित मानकों से काफी कम है। कई विभाग अतिथि शिक्षकों और सीमित संसाधनों के सहारे संचालित हो रहे हैं। यह भी...